Best Diwali Shayari Hindi
खुशियाँ मिलती नहीं मांगने से,
मंजिल मिलती नहीं राह पर रूक जाने से,
भरोसा रखना खुद पर और उस रब पर,
सब कुछ देता है वो सही वक्त आने पर !!
हर कामयाबी पे आपका नाम होगा,
आपके हर कदम पे दुनिया का सलाम होगा,
मुश्किलों का सामना हिम्मत से करना,
तो देखना एक दिन वक़्त भी आपका ग़ुलाम होगा !!
जमीं से जुड़कर आसमां की बात करो,
ख्वाब नहीं हक़ीक़त से मुलाक़ात करो,
तूफ़ान से डरते है बुझदिल यारो,
शेर-दिल बन कर मुसीबत से दो-दो हाथ करो !!
इतिहास कहता है की कल सुख था,
विज्ञान कहता है की कल सुख होगा,
लेकिन धर्म कहता है की ,
अगर मन सच्चा और दिल अच्छा है तो हर रोज़ सुख होगा !!
दुनियां का हर शौक पाला नहीं जाता,
कांच के खिलौनो को उछाला नहीं जाता,
मेहनत करने से मुश्किले हो जाती है आसान,
क्योंकि हर काम तक्दीरो पर टाला नहीं जाता !!
करे कोशिश अगर इंसान तो क्या-क्या नहीं मिलता,
वो सिर उठा के तो देखे जिसे रास्ता नहीं मिलता,
भले ही धूप हो, काँटे हो राहों में मगर चलना तो पड़ता है,
क्योंकि किसी प्यासे को घर बैठे कभी दरिया नहीं मिलता !!
हमने हर शाम चिरागों से सजा रखी है,
मगर शर्त हवाओं से लगा रखी है,
न जाने कौन सी राह से मेरे सांई आ जाएँ,
हमने हर राह फूलों से सजा रखी है !!
क्या बनाने आये थे क्या बना बैठे,
कहीं मंदिर बना बैठे कहीं मस्जिद बना बैठे,
हमसे तो जात अच्छी है परिंदों की,
कभी मंदिर पर जा बैठे तो कभी मस्जिद पर जा बैठे !!
पलकों पे आँसुओं को कभी सजाना नहीं चाहिए,
हर ज़ख़्म भरने के लिए दवा नहीं चाहिए,
राहों को मंज़िलों से कभी दूर नहीं कर पाओगे,
मुश्किलों को देख कभी हार मान बैठ जाना नहीं चाहिए !!
साहिल जो समझ ले मौजों को,
फिर क्या ख़ौफ़ उसे तूफानों से,
मर कर ही तो जीना है,
यह सीख लिया परवानो से !!
रख हौंसला वो मंज़र भी आएगा,
प्यासे के पास चल के समंदर भी आएगा,
थक कर न बैठ मंज़िल के मुसाफिर,
मंज़िल भी मिलेगी और मिलने का मज़ा भी आएगा !!
कह दो मुश्किलों से थोड़ा और कठिन हो जाये,
कह दो चुनौतियों से थोड़ा और कठिन हो जाये,
नापना चाहते हो अगर हमारी हिम्मत को तो,
कह दो आसमान से थोड़ा और ऊपर हो जाये !!
आँसू पोंछ कर हँसाया है मुझे,
मेरी गलती पर भी सीने से लगाया है मुझे,
ऐसे गुरु पर कैसे प्यार ना हो,
जिस गुरु ग्रंथ साहिबजी ने जीना सिखाया है मुझे !!
किस्मत में लिखी हर मुश्किल टल जाती है,
यदि हो बुलंद हौसले तो मंज़िल मिल ही जाती है,
सिर उठा कर यदि आसमान को देखोगे बार-बार,
तो गगन को छूने की प्रेरणा मिल ही जाती है !!
हर कामयाबी पे तुम्हारा नाम होगा,
तुम्हारे हर कदम पे दुनिया का सलाम होगा,
डट कर करना सामना तुम मुश्किलों का,
एक दिन वक़्त भी तुम्हारा गुलाम होगा !!
इंसान जीवन में रिश्ते नातों को निभाता चला गया,
जीवन की इस दौड़ में खुद को भुलाता चला गया,
बंदगी भी ना कर पाया उस खुदा की रहमतों की,
खाली हाथ आया था और मुठी बंद कर चला गया !!
फूल बनकर मुस्कुराना ज़िंदगी है,
मुस्कुरा के ग़म भुलाना ज़िंदगी है,
मिल कर खुश हुए तो क्या हुआ,
बिना मिले रिश्ते निभाना ज़िंदगी है !!
रोये है बहुत तब ज़रा करार मिला है,
इस जहां में किसे भला सच्चा प्यार मिला है,
गुज़र रही है ज़िंदगी इम्तिहान के दौर से,
एक ख़त्म हुआ तो दूसरा तैयार मिला है !!
सामने हो मंज़िल तो रास्ते न मोड़ना,
जो भी मन में हो वो सपने न तोडना,
क़दम -क़दम पे मिलेगी मुश्किल आपको ,
बस सितारे चुनने के लिए कभी ज़मीन मत छोड़ना !!
जीवन में पीछे देखो, अनुभव मिलेगा
जीवन में आगे देखो तो, आशा मिलेगी
दायें-बायें देखो तो, सत्य मिलेगा
स्वंय के अंदर देखो तो परमात्मा और आत्मविश्वास मिलेगा !!
मुश्किल इस दुनिया में कुछ भी नहीं,
फिर भी लोग अपने इरादे तोड़ देते है,
अगर सच्चे दिल से हो चाहत कुछ पाने की,
तो सितारे भी अपनी जगह छोड़ देते है !!
ज़िंदगी जीना आसान नहीं होता,
बिना संघर्ष के कोई महान नहीं होता,
जब तक न पड़े हथौड़े की चोट,
पत्थर भी भगवान नहीं होता !!
जिस को तुम चाहो,
उसको कभी अज़माना मत,
क्योंकि अगर वो बेवफा भी निकला,
तो दिल तुम्हारा ही टूटेगा !!
उम्मीदो की कश्ती को डुबोया नहीं करते,
मंज़िल दूर हो तो रोया नहीं करते,
रखते है जो दिल में उम्मीद कुछ पाने की,
वो लोग जीवन में कुछ खोया नहीं करते !!
जो हो गया उसे सोचा नहीं करते,
जो मिल गया उसे खोया नहीं करते,
हासिल उन्हे होती है मंज़िल,
जो वक़्त और हालात पर रोया नहीं करते !!
प्रार्थना ऐसी करनी चाहिए जैसा की,
सब कुछ ईश्वर पर ही निर्भर है,
और काम ऐसे करने चाहिए जैसे,
की सब कुछ हम पर निर्भर है !!
खुशियां मिल ही जाएँगी एक दिन रोते-रोते ही सही,
कमज़ोर दिल के है वो लोग जो हँसने की सोचते ही नहीं,
पूरे होंगे हर वो ख्वाब जो देखे है अँधेरी रातों में,
ना समझ है वो जो डर से पूरी रात सोते ही नहीं !!
मेरी मंज़िल मेरे करीब है,
इसका मुझे एहसास है,
गुमां नहीं मुझे इरादो पे अपने,
ये मेरी सोच और हौंसलों का विश्वास है !!
यह ज़माना क्या सता सकेगा हमको,
इसको हम सताकर दिखलायेंगे,
यह ज़माना क्या झुका सकेगा हमको,
इसको हम झुका कर दिखलायेंगे !!
परिंदों को नहीं दी जाती तालीम उड़ानों की,
वो खुद ही तय करते है मंजिल आसमानों की,
रखते है जो हौसला आसमानों को छूने का,
उनको नहीं होती परवाह गिर जाने की !!
सोच को अपनी ले जाओ शिखर तक,
की उसके आगे सारे सितारे झुक जाएं,
न बनाओ अपने सफ़र को किसी कश्ती का मोहताज़,
चलो इस शान से की तूफ़ान भी झुक जाए !!
ज़िंदगी जब भी रुलाये तो,
इतना मुस्कुराओ की दर्द भी शर्माने लगे,
निकले ना आंसू आँखों से कभी,
किस्मत भी मज़बूर होकर आपको हँसाने लगे !!
मुश्किले दिल के इरादे आज़माएंगी,
ख़्वाबो की मुश्किले निगाहों से हटाएंगी,
गिरकर हौंसला मत हारना ओ यार,
ये ठोकरे ही तुझे चलना सिखाएंगी !!
वक्त कहता है की फिर नहीं आऊंगा,
तेरी आँखों को अब न रुलाऊंगा,
जीना है तो इस पल को जी ले,
शायद मैं कल तक न रुक पाऊंगा !!
ग़म न कर ज़िंदगी बहुत बड़ी है,
चाहत की महफ़िल तेरे लिए सजी है,
बस एक बार मुस्कुरा कर तो देख,
तक़दीर खुद तुझसे मिलने बाहर खड़ी है !!
इस दुनिया से उम्मीद-ए-वफ़ा मत रखना,
लुट जाओगे दरवाज़ा खुला मत रखना,
ख्वाहिश है अगर जन्नत में जाने की तो,
अपने माँ-बाप को अपने से कभी जुदा मत रखना !!
जब टूटने लगे हौंसले तो बस यही याद रखना,
बिना मेहनत के कोई तख्तो-ताज हासिल नहीं होते,
ढूंढ लेना अंधेरों में मंज़िल अपनी,
क्योंकि जुगनू कभी रौशनी के मोहताज़ नहीं होते !!
काम करो ऐसा की पहचान बन जाए,
हर कदम ऐसा चलो की निशान बन जाए,
यहाँ ज़िंदगी तो सभी काट लेते है,
ज़िंदगी जियो ऐसी की मिसाल बन जाए !!
कितनो की तक़दीर बदलनी है तुम्हे,
कितनों को रास्तों पे लाना है तुम्हे,
अपने हाथ की लकीरों को मत देखो,
इन लकीरों से बहुत आगे जाना है तुम्हे !!
खोकर पाने का मज़ा ही कुछ और है,
रोकर मुस्कुराने का मज़ा ही कुछ और है,
हार तो जिंदगी हिस्सा है मेरे दोस्त,
हारने के बाद जीतने का मज़ा ही कुछ और है !!
निगाहों में मंज़िल थी,
गिरे और गिर कर संभलते रहे,
हवाओं ने बहुत कोशिश की,
मगर चिराग आंधियो में भी जलते रहे !!
खुदा से कुछ मांगने पर न मिले तो उससे नाराज मत होना,
क्योंकि,
खुदा वह नहीं देता जो आपको अच्छा लगता है,
बल्कि वह देता है जो आपके लिए अच्छा होता है !!
हो कर मायूस न यूँ शाम से ढलते रहिये,
ज़िन्दगी भोर है सूरज से निकलते रहिये,
एक ही पाँव पर ठहरोगे तो थक जाओगे,
धीरे-धीरे ही सही राह पर चलते रहिये !!
जिंदगी कांटो का सफ़र है,
हौंसला इसकी पहचान है,
रास्ते पर तो सभी चलते है,
जो रास्ते बनाये वही इंसान है !!
ताश के पत्तों से महल नहीं बनता,
नदी को रोकने से समंदर नहीं बनता,
आगे बढ़ते रहो जिंदगी में हर पल,
क्योंकि एक जीत से कोई सिकंदर नहीं बनता !!
मंजिल उन्ही को मिलती है,
जिनके सपनो में जान होती है,
पंख से कुछ नहीं होता,
हौसलों से ही उड़ान होती है !!
हर दर्द की पहचान होती है,
ख़ुशी चंद लम्हों की मेहमान होती है,
वही बदलते है रुख हवाओं का,
जिनके इरादों में जान होती है !!
संत की जाती नहीं होती,
आकाश का घुमाव नहीं होता,
भूमि का तौल नहीं होता और,
पारस का कोई मोल नहीं होता !!
काम करो ऐसा की पहचान बन जाये,
हर कदम चलो ऐसे की निशान बन जाये,
यह जिंदगी तो सब काट लेते है,
जिंदगी ऐसे जियो की मिसाल बन जाये !!
आंधियो को ज़िद्द है जहाँ बिजलियाँ गिराने की,
मुझे भी ज़िद्द है वही आशियाँ बसाने की,
हिम्मत और हौंसले बुलंद हैं, खड़ा हूँ अभी गिरा नहीं हूँ,
अभी जंग बाकी है और मैं भी अभी हारा नहीं हूँ !!
कामयाबी के भी कुछ असूल होते है,
बुझदिलों के नखरे तो फ़िज़ूल होते है,
रखते नहीं जो पाबंध खुद को वक़्त के साथ,
वो ज़िन्दगी की दौड़ में राख और धूल होते है !!
हर जलते दीपक तले अँधेरा होता है,
हर रात के बाद सवेरा होता है,
लोग डर जाते है मुसीबतों को देखकर,
पर मुसीबतों के बाद ही तो कामयाबी का सवेरा होता है !!
मुश्किल राहे भी आसान हो जाती है,
हर राह पर पहचान हो जाती है,
जो कहते है मुस्कुरा के शुक्र है मालिक,
किस्मत उनकी गुलाम हो जाती है !!
हौंसले बुलंद कर रास्तों पर चल दे,
तुझे तेरा मुक़ाम मिल जायेगा,
बढ़ कर आगे अकेला तू पहल कर,
देख कर तुझको काफिला खुद बन जायेगा !!
दर्द में भी जो हँसना चाहो, तो हँस पाओगे,
टूटे फूलों को भी पानी में डालो, तो उनमें भी महक पाओगे,
ज़िंदगी किसी ठहराव में, कहीं रुकती नहीं,
हिम्मत जो करोगे तो मंज़िल खुद-ब-खुद पा जाओगे !!
संगीत सुनकर ज्ञान नहीं मिलता,
मंदिर जाकर भगवान् नहीं मिलता,
पत्थर तो लोग इसीलिए पूजते है,
क्योंकि विश्वास के लायक इंसान नहीं मिलता !!
ख्वाहिश ऐसी करो की आसमान तक जा सको,
दुआ ऐसी करो की ख़ुदा को पा सको,
यूँ तो जीने के लिए पल बहुत कम है,
जियो ऐसे की हर पल में ज़िंदगी पा सको !!
मुश्किले दिल के इरादे आजमाती है,
ख्वाबों के परदे निगाहों से हटाती है,
हौंसला मत हार गिर कर ओ मुसाफिर,
ठोकरे ही तो इंसान को चलना सिखाती है !!
डाली पर बैठे हुए परिंदे को पता है की डाली कमज़ोर है,
फ़िर भी वह उस डाली पर है क्यों ?
क्योंकि उसको डाली से ज्यादा अपने पँख पर भरोसा है !!
कल का दिन किसने देखा है,
आज का दिन भी खोये क्यों,
जिन घड़ियों में हँस सकते है,
उन घड़ियों में फिर रोये क्यों !!
ईश्वर का दिया कभी अल्प नहीं होता,
जो टूट जाये वो संकल्प नहीं होता,
हार को लक्ष्य से दूर ही रखना,
क्योंकि जीत का कोई विकल्प नहीं होता !!
डर मुझे भी लगा फांसला देख कर,
पर मैं बढ़ता गया रास्ता देख कर,
खुद ब खुद मेरे नज़दीक आती गई,
मेरी मंज़िल मेरा हौंसला देख कर !!
दुनिया का हर शौक पाला नहीं जाता,
कांच के खिलौनों को उछाला नहीं जाता,
मेहनत करने से हो जाती है हर मुश्किल आसान,
क्योंकि हर काम तक़दीर पर टाला नहीं जाता !!
मेरी मंजिल मेरे करीब है इसका मुझे एहसास है,
गुमान नहीं मुझे इरादों पे अपने,
ये मेरी सोच और हौंसलों का विश्वास है !!
वक़्त से लड़ कर अपना नसीब बदल दे,
इंसान वही जो अपनी तक़दीर बदल दे,
कल क्या होगा उसकी कभी ना सोचो,
क्या पता कल वक़्त खुद अपनी लकीर बदल दे !!
मेरी मंज़िल मेरे करीब है,
इसका मुझे एहसास है,
गुमान नहीं मुझे इरादों पे अपने,
ये मेरी सोच और हौंसलों का विश्वास है !!
इंसानियत इंसान को इंसान बना देती है,
लगन हर मुश्किल को आसान बना देती है,
वर्ना कौन जाता है मंदिरो में पूजा करने,
आस्था ही पत्थरों को भगवान बना देती है !!
नदी की धार के विपरीत जाकर देखिये,
हिम्मत को हर मुश्किल में आज़मा कर देखिये,
आंधिया खुद मोड़ लेगी अपना रास्ता,
एक बार कोशिश करके दीपक जला कर तो देखिये !!
नदी जब किनारा छोड़ देती है,
राह की चट्टानों को भी तोड़ देती है,
बात छोटी सी भी अगर चुभ जाये दिल में,
तो ज़िंदगी के रास्ते और दिशा बदल देती है !!
ज़िंदगी हर पल ढलती है,
जैसे रेत मुट्ठी से फिसलती है,
कितने भी गम हो हर हाल में हँसते रहना,
क्योंकि ये ज़िंदगी ठोकरों से ही संभलती है !!
तेरा सपना क्यों पूरा नहीं होता,
हिम्मत वालों का इरादा अधूरा नहीं होता,
जिस इंसान के होते है कर्म अच्छे,
उस के जीवन में कभी अँधेरा नहीं होता !!
ना ऊंच-नीच में रहूँ ना जात पात में रहूँ,
तू मेरे दिल में रहे मौला और मैं औकात में रहूँ,
तेरी हर रजा दिल से कबूल हो मुझे,
शुकराना करता रहूँ तेरा जिस भी हालत में रहूँ !!
बेहतर से बेहतर की तलाश करो,
मिल जाये नदी तो समंदर की तलाश करो,
टूट जाते है शीशे पत्थरों की चोट से,
टूट जाये पत्थर ऐसे शीशे की तलाश करो !!
इस दश्त के सेहरा को समंदर कर दे,
या मेरी आँख के हर अश्क को पत्थर कर दे,
या खुदा मैं और कुछ नहीं मांगता तुझ से,
मेरी चादर मेरे पैरों के बराबर कर दे !!
अपनी ज़िंदगी खुद बनाई जाती है,
दूसरो को ये काम ना दो,
प्यार निभाने में कमी रह जाती है,
लकीरो को इलज़ाम ना दो !!
जियो इतना की ज़िंदगी कम पड़ जाये,
हंसो इतना की रोना मुश्किल हो जाये,
ज़िन्दगी में कुछ पाना तो किस्मत की बात है,
मगर उसे चाहो इतना की भगवान देने को मज़बूर हो जाये !!
अपनी जिंदगी के किसी भी दिन को मत कोसना,
क्योंकि अच्छा दिन खुशियाँ लाता है,
और बुरा दिन अनुभव,
एक सफल जिंदगी के लिए दोनों जरूरी होती है !!
ना कर आसमान की हसरत ज़मीन की तालाश कर,
सब है यहीं कहीं और ना इसकी आस कर,
पूरी हो अगर हर आरज़ू तो क्या मज़ा है,
अगर जीना है तो एक हसीन वजह की तालाश कर !!
क्यों डरे की ज़िंदगी में क्या होगा,
हर वक़्त क्यों सोचें की बुरा होगा,
बढ़ते रहें मंज़िलों की ओर हम,
कुछ ना मिला तो क्या हुआ, तज़ुर्बा तो नया होगा !!
मेरे ईश्वर, हज़ारों ऐब है मुझमे, नहीं कोई हुनर बेशक,
मेरी खामी को तू मेरी खूबी में तबदील कर देना,
मेरी हस्ती है एक खारे समंदर सी मेरे दाता,
तू अपनी रहमतों से इसको मीठी झील कर देना !!
सारा जहाँ है उसका जो मुस्कुराना सीख ले,
रोशनी है उसकी जो समां जलाना सीख ले,
हर गली में मंदिर है, हर गली में मस्ज़िद है,
पर ईश्वर है उसका जो सर झुकाना सीख ले !!
बुझी हुई शमां फिर से जल सकती है,
तूफानों में घिरी कश्ती किनारे लग सकती है,
मायूस न होना कभी जिंदगी में,
ये किस्मत है कभी भी बदल सकती है !!
हो कर मायूस न यूँ शाम से ढलते रहिए,
ज़िंदगी भोर है, सूरज से निकलते रहिए,
एक ही पाँव पर ठहरोगे तो थक जाओगे,
धीरे-धीरे ही सही राह पर सदा चलते रहिए !!
जिंदगी उसी को अजमाती है,
जो हर मोड़ पर चलना जानते है,
कुछ पाकर तो हर कोई खुश रहता है,
पर जिंदगी उसी की है जो सबकुछ खोकर भी मुस्कुराना जानता है !!
जीत की खातिर बस जूनून चाहिए,
जिसमे उबाल हो ऐसा खून चाहिए,
ये आसमां भी आयेगा ज़मीं पर,
बस इरादों में जीत की गूंज चाहिए !!
भगवान कहते है की उदास मत होना,
क्योंकि मैं तेरे साथ हूँ, सामने नहीं पर आसपास हूँ,
पलकों को बंद कर दिल से याद करना,
मैं और कोई नहीं तेरा आत्मविश्वास हूँ !!
खोकर पाने का मज़ा ही कुछ और है,
रोकर मुस्कुराने का मज़ा ही कुछ और है,
हार तो ज़िंदगी का हिस्सा है मेरे दोस्त,
हारने के बाद जीतने का मज़ा ही कुछ और है !!
सोच को बदलो, सितारे बदल जायेंगे,
नज़र को बदलो, नज़ारे बदल जायेंगे,
कश्तियाँ बदलने की जरुरत नहीं,
दिशाओं को बदलो, किनारे बदल जायेंगे !!
गुज़री हुई ज़िंदगी को कभी याद ना कर,
तक़दीर में जो लिखा है उसकी फरियाद ना कर,
जो होना है वो होकर ही रहेगा,
तू कल की फ़िक्र में अपनी आज की ख़ुशी बर्बाद ना कर !!
अगर सीखना है दिये से तो जलना नहीं मुस्कुराना सीखो,
अगर सीखना है सूरज से तो डूबना नहीं रौशनी फैलाना सीखो,
अगर पहुँचना हो शिखर पर तो,
रास्ते पर चलना नहीं, रास्ते बनाना सीखो !!
खुशियां मिलती नहीं मांगने से,
मंज़िल मिलती नहीं राह पर रुक जाने से,
भरोसा रखना खुद पर और उस खुदा पर,
सब कुछ देता है वो सही समय आने पर !!
जीवन मिलना भाग्य की बात है,
मृत्यु आना समय की बात है,
पर मृत्यु के बाद भी लोगो के दिलो में जिन्दा रहना,
ये जीवन में किये अच्छे कर्मो की बात है !!
अभी ना पूछो हमसे मंजिल कहाँ है,
अभी तो हमने चलने का इरादा किया है,
ना हारे है ना हारेंगे कभी,
ये किसी और से नहीं खुद से वादा किया है !!
रख हौंसला वो मंज़र भी आयेगा,
प्यासे के पास चलकर समंदर भी आयेगा,
थक कर ना बैठ अए मंजिल के मुसाफ़िर,
मंजिल भी मिलेगी और जीने का मजा भी आयेगा !!
तकदीर का इम्तिहान है जरा इंतजार करना,
कुछ रब पे कुछ खुद पे ऐतबार करना,
मंजिल जरूर मिलेगी आपको,
बस अपनी इबादत बरकरार रखना !!
जीवन में एक बार जो फैसला कर लो,
तो बस आगे ही बढ़ते रहना,
कभी फिर पीछे मुड़कर मत देखना,
क्योंकि पलट कर देखने वाले इतिहास नहीं बनाते !!
सामने हो मंजिल तो रास्ता ना मोड़ना,
जो मन में हो वो ख्वाब ना तोड़ना,
हर कदम पे मिलेगी कामयाबी तुम्हे,
बस सितारे छूने के लिए कभी ज़मीन ना छोड़ना !!
नदी की धार के विपरीत जा कर देखिये,
ज़िंदगी को कभी आज़मा कर तो देखिये,
आँधियाँ खुद ब खुद मोड़ लेंगी अपना रास्ता,
आँधियों में कभी दीपक जलाकर तो देखिये !!
जो मस्ती आंखों में है वो मदिरालय में नहीं,
अमीरी दिल की कोई महालय में नहीं,
शीतलता पाने के लिए कहा फिरता है मानव,
जो माँ की गोद में है वो तो हिमालय में नहीं !!
ख़्वाहिशों से नहीं गिरते महज़ फूल झोली में,
कर्म की शाख को हिलाना पड़ता है,
न होगा कुछ कोसने से अंधेरें को,
अपने हिस्से का दिया खुद ही जलाना होगा !!
हालात के कदमों पर सिकंदर नहीं झुकता,
टूटे भी तर तो ज़मीन पर नहीं गिरता,
गिरती है बड़े शौक से समंदर में नदियां,
कभी किसी नदी में समंदर नहीं गिरता !!
तूफ़ान में कभी ताश का घर नहीं बनता,
रोने से कभी बिगड़ा मुक़द्दर नहीं संवरता,
दुनिया को जीतने का हौंसला रखो,
एक बार जीतने से कोई सिकंदर नहीं बनता !!
दीपक तो अँधेरे में ही जला करते है,
फूल तो काँटो में ही खिला करते है,
थक कर ना बैठ ऐ मंज़िल के मुसाफिर,
हीरे तो अक्सर कोयले में ही मिला करते है !!
आज बादलों ने फिर साज़िश की,
जहाँ मेरा था घर वहीं बारिश की,
अगर फलक को ज़िद्द है बिजलियाँ गिराने की,
तो हमें भी ज़िद्द है वहीं आशियाना बनाने की !!
हर जलते दीपक तले अँधेरा होता है,
हर रात के पीछे एक सवेरा होता है,
लोग डर जाते है मुश्किलों को देख कर,
पर हर मुश्किल के पीछे सफलता का सवेरा होता है !!
हम वो है जो हार कर भी यह कहते है,
वो मंज़िल ही बदनसीब थी जो हमे ना पा सकी,
वर्ना जीत की क्या औकात जो हमें ठुकरा दे !!
हर दर्द की एक पहचान होती है,
ख़ुशी चंद लम्हों की मेहमान होती है,
वही बदलते है रुख हवाओं का,
जिनके इरादों में जान होती है !!
सुख भी बहुत है, परेशानियां भी बहुत है,
ज़िन्दगी में लाभ है, तो हानियां भी बहुत है,
क्या हुआ जो प्रभु ने हमें थोड़े गम दे दिए,
उस की हम पर मेहरबानियाँ भी बहुत है !!
तारो में अकेला चाँद जगमगाता है,
मुश्किलों में अकेला इंसान डगमगाता है,
काँटों से मत घबराना मेरे दोस्त,
क्योंकि काँटों में ही तो एक गुलाब मुस्कुराता है !!
हर पल पे तेरा ही नाम होगा,
तेरे हर कदम पे दुनिया का सलाम होगा,
मुश्किलों का सामना हिम्मत से करना,
देखना एक दिन वक़्त भी तेरा ग़ुलाम होगा !!